BIHAR : आरा के तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से ज्यादा की लूट.... गार्ड और कर्मचारियों की पिटाई


Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 15:18 PM (IST)


 

बिहार : शहर के तनिष्क शोरूम में सोमवार की सुबह अपराधियों ने धावा बोलकर 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी व नकदी लूट ली. इसे बिहार की अब तक की सबसे बड़ी लूट बताया जा रहा है. अनुमान है कि लूट का यह आंकड़ा 5 करोड़ तक जा सकता है. मालूम हो कि सात माह पूर्व अपराधियों ने इसी तरह की घटना को बिहार के ही पूर्णिया में 26 जुलाई को अंजाम दिया था. तब तनिष्क शोरूम दो से तीन करोड़ की ज्वेलरी लूट ली गयी थी।


बताया जाता है कि सुबह साढ़े 10 बजे अपराधियों ने शोरूम के दोनों फ्लोर पर लूटपाट की है. वे करीब 22 मिनट तक शोरूम में रुके रहे. अपराधियों ने घुसते ही शटर अंदर से बंद कर लिया. अपराधियों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटी है. शोरूम में 25 करोड़ के जेवरात थे. सभी की उम्र 25-26 साल बताई जा रही है।

लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लूट नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित ब्रांच में हुई है. पटना से तनिष्क के अधिकारियों को बुलाया गया है. शोरूम के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।

गार्ड के अनुसार अपराधियों ने मेरे साथ मारपीट भी की. उनकी राइफल ले गए. शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बैग में भर लिए. लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को भी पीटा है।

सीसीटीवी के घटना क्रम के अनुसार सुबह 10 बजे तनिष्क शोरूम खुला. 10.15 बजे साफ-सफाई का काम शुरू हुआ. 10.20 बजे 2 अपराधी शोरूम में दाखिल हुए. 10 मिनट बाद बाकी अपराधी अंदर घुसे. 10.50 पर सभी लूटपाट कर शोरूम से भाग निकले. 10.50 के बाद पुलिस शोरूम में पहुंची. 11.23 बजे SP और ASP मौके पर पहुंचे।

बिहार के पूर्णिया में बीते साल 26 जुलाई को तनिष्क शोरूम में लूट हुई है. तब अपराधियों ने दो से तीन करोड़ का माल लूट लिया था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.