Publish Date: Tue, 27 May 2025 10:34 AM (IST)
पटना : बिहार की राजधानी पटना के मशहूर टीचर खान सर ने शादी रचा ली है. उन्होंने इस बात की पुष्टि अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में की है. युवाओं के बीच खास तौर से लोकप्रिय खान सर ने खुद अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाते वक्त इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध के बीच शादी रचा ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, शादी का प्रोग्राम प्राइवेट रखा गया था, जिसके बारे में किसी बाहरी शख्स को जानकारी नहीं मिली. आखिरकार, खान सर ने खुद ही स्टूडेंट को पढ़ाते वक्त इस बात की जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, खान सर ने 7 मई को ए.एस. खान नाम की युवती से शादी की है. बताया जा रहा है कि दुल्हन बिहार से ही हैं और इस शादी को बेहद निजी रखा गया था. खान सर की ओर से अब 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीबी लोग और शुभचिंतक शामिल होंगे. खान सर देशभर में अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज और समाजिक मुद्दों पर साफ बोलने के लिए मशहूर हैं. उनकी शादी को लेकर पहले से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब जब उन्होंने खुद यह बात सार्वजनिक की है, तो सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
खान ग्लोबल स्टडीज' के मालिक खान सर, पिछले दिनों पटना में बीपीएससी स्टूडेंट्स के द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट के दौरान भी खान सर चर्चा में आए थे. उन्होंने छात्रों के आंदोलन का खुले तौर से समर्थन किया था. पटना में BPSC कार्यालय के पास छात्र जब इकट्ठा हुए और आयोग परिसर की ओर मार्च करने की योजना बनाई, तब विरोध प्रदर्शन और बढ़ गया. यहां पर प्रोटेस्ट को समर्थन देने की वजह से खान सर को हिरासत में लेकर गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया था. हालांकि, पुलिस ने उनकी हिरासत का खंडन किया था और इसे अफवाह बताया गया था।
खान सर' एक शिक्षक और YouTube कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनका पूरा नाम फैजल खान है. मौजूदा वक्त में वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किफायती कोचिंग की तलाश करने वाले कई छात्रों की आवाज़ बन चुके हैं. यूट्यूब पर उनके एजुकेशनल चैनल 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' के करीब 24 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इस चैनल पर कई सौ वीडियोज मौजूद हैं, जो करंट अफेयर्स और राजनीति से लेकर गणित तक कई विषयों को कवर करते हैं. पिछले दिनों बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना में 'चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार पुरस्कार समारोह' के दौरान खान सर को सम्मानित किया था।
खान सर की शिक्षा का दायरा सिर्फ़ डिजिटल स्पेस तक सीमित नहीं है. वे पटना में एक कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं, जहां छात्रों को तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, खान सर की टीचिंग स्टाइल और स्टूडेंट्स के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक अलग पहचान देती है. अपनी वेबसाइट पर, खान सर ने कहा है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, शिक्षा उनके लिए प्रकाशस्तंभ बन गई, "ऐसे रास्ते रोशन किए जिनके बारे में मुझे कभी पता ही नहीं था." मौजूदा वक्त में 'खान ग्लोबल स्टडीज' का सेंटर सिर्फ पटना में ही नहीं, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देहरादून में भी खुल गए हैं।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.