BIHAR-BREAKING : मुजफ्फरपुर में सांसद वीणा देवी के पुत्र छोटू सिंह की सड़क हादसे में मौ*त... परिवार में मचा कोहराम


Publish Date: Mon, 23 Sep 2024 21:52 PM (IST)


 

बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार (23 सितंबर) की शाम एलजेपी (आर) सांसद वीणा देवी के बेटे छोटू सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वीणा देवी वैशाली से सांसद हैं. ये हादसा मुजफ्फरपुर जैतपुर के पौखरेरा में हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा.....


जानाकरी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनेश्वर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में वैशाली सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे छोटू सिंह की मौत हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि वो बाइक से कर्जा स्थित दिनेश्वर पेट्रोल पंप के पास जा रहे थे, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल....


मृतक छोटू सिंह सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के बड़े बेटे थे. वर्तमान में दिनेश सिंह जेडीयू एमएलसी हैं और उनकी पत्नी वीणा देवी वैशाली से लोजपा (रामविलास) के टिकट से सांसद हैं. वहीं मृतक की पत्नी मनोरमा देवी जिला परिषद की उपाध्यक्ष हैं. घटना के बाद से सांसद आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.