Publish Date: Wed, 05 Feb 2025 09:12 AM (IST)
बिहार : बिहार के गया जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के कोंच थाना क्षेत्र के तूतुरखी गांव में अपने दोस्त के तिलक समारोह में पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान पाली गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अंजनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
बता दें कि अंजनी अपने एक दोस्त के तिलक में कोंच थाना क्षेत्र के तूतूरखी गांव में पहुंचा था, जहां तिलक समारोह में नर्तकियों का डांस चल रहा था। तभी अंजनी स्टेज पर पहुंचा और नर्तकियों को पैसे दे रहा था। इसी दौरान अंजनी को गोली मार दी गयी।
जानकारी के अनुसार नीचे बैठे महेश शर्मा और दाउदनगर के अंगराही पंचायत के मुखिया पिंटू शर्मा ने नीचे से युवक को टारगेट लगाते हुए गोली मारी। गोली सीधे युवक के कनपटी में लगी जहां वह तुरंत स्टेज से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी लोग वहां से बॉडी को छोड़कर फरार हो गए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते अंजनी की हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि अंजनी ने पैक्स चुनाव में एक प्रत्याशी का समर्थन किया था, जिससे नाराज होकर विरोधियों ने इस हत्या की साजिश रची। घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सुबह 3:45 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी को घटनास्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है और उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
JHARKHAND : मंत्रीजी का FACEBOOK पेज हो गया हैक... डाले जा रहे आपत्तिजनक VIDEO... साईबर थाना में शिकायत... पढ़े पूरी खबर
21 Mar 2025
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में कहा.... शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए... और उचित कार्रवाई की जाएं... पढ़े पूरी खबर
13 Mar 2025
JAMSHEDPUR : मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव का चेन्नई में नहाने के दौरान डूबने से मौत... घर पर पसरा मातम....
01 Mar 2025
ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...
20 Feb 2025
JAMSHEDPUR : प्रेमी के घर के सामने आग लगाने वाली युवती की मौत.. आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी के भाई को पीटा.
19 Feb 2025
MEDIA-CUP : जुबिली ने डिमना को और कालीमाटी ने दोमुहानी को हराया
19 Feb 2025
SEX-RECKET : स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट... का पुलिस ने किया भंडाफोड़... नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग..... 4 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर
09 Feb 2025
DELHI-ELECTION-RESULT : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार... अरविंद केजरीवाल.. सीएम आतिशी.. मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे...
08 Feb 2025
JAMSHEDPUR : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी... जांच में जुटी पुलिस
07 Feb 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.