Publish Date: Sat, 09 Nov 2024 09:37 AM (IST)
घाटशिला :' झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 28 सेकेंड के इस वीडियो में उन्हें मतदाताओं के बीच पैसे बांटते हुए देखा जा सकता है. लोग बाबूलाल जिंदाबाद नाम के नारे भी लगा रहे हैं. बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं. पहली बार वे भाजपा के टिकट पर घाटशिला विधानसभा में चुनावी मैदान में हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद चुनावी माहौल में हलचल मच गई है. विपक्षी दलों ने इस घटना को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। वे इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए चुनाव आयोग से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयासों से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में घाटशिला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पंचानन सोरेन ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच चुनाव आयोग को करनी चाहिए और अगर यह सही पाया जाता है तो इस मामले के आरोपी उम्मीदवार की उम्मीदवारी को चुनाव आयोग को रद्द करना चाहिए।
वायरल वीडियो की पुष्टि news flash नहीं करता है
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.