Publish Date: Mon, 02 Dec 2024 08:10 AM (IST)
साल के आखिरी महीने की पहली तारीख ने जेब काट ली है। झारखंड सहित पूरे देश में महंगाई का चोट लगा है, इसकी शुरुआत गैस सिलेंडर से हुई है। आज से झारखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। गैस के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण अब 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गई है।
अगर झारखंड की बात करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी कीमत के बाद अब 19 किलो वाले गैसे सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गये हैं। हालांकि नवंबर में इसकी कीमत की बात करें तो वो 1961 रुपये थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार पांचवे महीने बढ़ें हैं।
अगर पिछले 5 महीने की बात करें तो हर महीने दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। अगस्त में 8.50 रुपये, सितंबर में 38 रुपये, अक्टूबर में 49 रुपये, नवंबर में 61 रुपये और दिसंबर में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। रांची में घरेलू गैस की कीमत 860.50 रुपये थी। घरेलू गैस की कीमत में अंतिम बार बदलाव मार्च 2024 में देखने को मिला था जिसमें 100 रुपये की कटौती की गई थी।
झारखंड के शहरों में क्या है गैस सिलेंडर के दाम....
रांची 1977
जमशेदपुर 1945.50
बोकारो 1977.5
दुमका 1974
देवघर 1974
धनबाद 1975.50
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.