Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 10:43 AM (IST)
बिहार : बिहार में जारी शराबबंदी के बाबजूद छपरा और सिवान जिले में जहरीली शराब के पीने से आठ लोगों की मौत की खबर है. हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर मौत की अभी पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है. आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, सिवान जिले में सात जबकि छपरा जिले में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, सिवान जिले में जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई है. घटना सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. घटना के बाद महाराजगंज के एसडीपीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।
छपरा में शराब पीने से मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी....
छपरा जिले के मशरख में जहरीली शराब के पीने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है. मिली खबर के अनुसार, यहां मशरख के इब्राहिमपुर में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है. कई और लोगों की तबीयत जहरीली शराब पीने के बाद खराब हुई है. उन्हें इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उनको सदर अस्पताल में ले जाया गया है. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. घटना मसरख के इब्राहिमपुर काइया टोला की बताई जा रही है।
पहले हुई मछली पार्टी, फिर पी गई जहरीली शराब.....
मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही इलाके में मछली पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें शराब का भी सेवन किया गया. शराब पीने के बाद से ही उनकी तबियत खराब होने लगी, जिसके बाद सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया. छपरा में मृत व्यक्ति का नाम इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य शमशाद और मुमताज अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सभी पीडित मजदूर तबके के बताये जा रहे हैं. हालांकि शराब कहां से आया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन बीमार लोगों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात डॉक्टर को बताई है. जिसके बाद डॉक्टरों ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के लक्षण पर इलाज शुरू कर दिया है. इधर घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा हुआ है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.