BIG-BREAKING : स्टंट ड्राइविंग कर वीडियो पोस्ट करने वाले ग्रुप को पुलिस ने पकड़ा... लगाया जुर्माना... माफीनामा वीडियो बनवाकर.. चेतावनी देकर... छोड़ा... ना करें अपने और दूसरे के जान के साथ खिलवाड़


Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 08:35 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिरसानगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को सात युवकों को पकड़ा. ये युवक एक्सएनआर-46 ग्रुप के सदस्य हैं, जो स्टंड ड्राइविंग कर अपनी वीडियो बनाते थे. उसके बाद सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम -फेसबुक पर पोस्ट कर वायरल करते थे. पुलिस ने उनके पास से दो बाइक भी जब्त की।


सातों युवकों के परिवार के लोगों को थाना बुलाकर उनके कारनामों के बारे में पुलिस ने बतायी. साथ ही परिजन और युवक दोनों को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा. पुलिस ने युवकों से स्टंट ड्राइविंग नहीं करने और उसके नुकसान के बारे में वीडियो भी बनावाया है. पुलिस उसे वायरल भी उनके ही आइडी से करेगी. स्टंट ड्राइविंग के खिलाफ पुलिस ने सभी पर जुर्माना भी लगाया है।

क्या है पूरा मामला पढ़िए विस्तार से....


पिछले दिनों जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम लोगों ने स्टंट ड्राइविंग करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने का आवेदन दिया था. इसके अलावे सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को व्यक्तिगत तौर पर भी कई शिकायत मिली थी. जिसमें बताया गया था कि युवकाें का एक ग्रुप स्टंड ड्राइविंग कर वीडियो बनाता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता है. शिकायत मिलने के बाद सिटी एसपी ने बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित को इस गिरोह के बारे में पता लगाने का निर्देश दिया।



छानबीन कर बिरसानगर थाना प्रभारी ने एक्सएनआर-46 ग्रुप के बारे में पता लगाया. उसके बाद उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने एक्सएनआर-46 ग्रुप के एडमिन राहुल को सबसे पहले पकड़ा. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने परसुडीह के राहरगोड़ा, बागुननगर, सिदगोड़ा समेत अन्य जगहों से ग्रुप के युवक को पकड़ कर थाना लेकर आयी. उसके बाद दो युवकों के पास से बाइक भी जब्त की. पुलिस ने बताया कि ग्रुप में जितने भी लड़के शामिल हैं, सभी स्टंड के दौरान कई बार जख्मी भी हो चुके हैं. कई के पैर का ऑपरेशन भी हो चुका है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.