BIG-BREAKING-NEWS : पति- पत्नी की जिद से मातम में बदला नववर्ष... पत्नी से विवाद के बाद युवक बाइक सहित कुएं में कूदा... बचाने उतरे पांच लोग भी डूबे... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 02 Jan 2025 09:42 AM (IST)


 

हजारीबाग : हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सरबहा गांव में हुई. एक युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद बाइक सहित कुएं में कूद गया. इससे उसकी मौत हो गई. इधर, उसे बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे और उनकी भी जान चली गई।


मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है. विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई हैं. वहीं, राहुल करमाली अपने घर का इकलौता चिराग था. सुंदर करमाली गुस्से में बाइक से निकला था. सभी की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुंदर का अपनी पत्नी रूपा करमाली के साथ किसी बात पर विवाद हुआ. इसके बाद सुंदर गुस्से में बाइक लेकर निकला और सीधे कुएं में गाड़ी समेत कूद गया. इसी कुएं में एक-एक कर पांच लोगों की मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले राहुल, सूरज, विनय और पंकज कुएं में उतरे पर वो भी डूब गए. एक साथ पांच मौत होने से गांव में अफरातफरी मच गई. फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव को बाहर निकालने के लिए कुएं के पानी को मोटर से बाहर निकालना पड़ा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.