BIG-BREAKING : विधायक जयराम महतो आधी रात को पुलिस और अधिकारियों के साथ भिड़े... वीडियो हुआ वायरल


Publish Date: Thu, 26 Dec 2024 14:17 PM (IST)


 

जमशेदपुर : डूमरी विधायक जयराम महतो बीते कुछ दिनों से अपने लहजे की वजह से चर्चा में हैं। आए दिन उनका वीडियो वायरल हो रहा है। कभी कंपनियों के अधिकारी से भिड़ जा रहे हैं तो कभी मीडिया वालों से बहस कर बैठते हैं। कभी पुलिस-प्रशासन को हड़काते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला बोकारो के बेरमो से आ रहा है। बुधवार की देर रात यहां पुलिस अधिकारियों से उलझने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठे जयराम पास खड़े पुलिस अधिकारी से तेज आवाज में बात कर रहे हैं। कभी अंग्रेजी तो कभी हिंदी में वे पुलिस अधिकारी से पेपर दिखाने की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब पुलिस अधिकारियों से बात नहीं बनी तो वे गाड़ी की बोनट पर ही कंबल तान कर सो गए। जयराम का यह वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वह रात करीब 1.30 बजे घटनास्थल पहुंचे और तीन बजे तक अधिकारियों से उलझते दिखे।


जानिए क्या है पूरा मामला....

बेरमो अनुमंडल के ढोरी कोल एरिया में जयराम महतो सीसीएल प्रबंधन से एक डी टाइप क्वार्टर की मांग कर रहे थे। इसके लिए कुछ दिनों पहले उन्होंने प्रबंधन को आवेदन दिया था। प्रबंधन के मुताबिक अभी इस मामले पर विचार किया जा रहा था। इसी बीच जेएलकेएम के कुछ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के एक डी टाइप को बिना अनुमति के अपने कब्जे में ले लिया।

जिसकी शिकायत प्रबंधन को मिली। इसके बाद क्वार्टर खाली कराने बेरमो थाना, मकोली ओपी और चंद्रपुरा थाना की पुलिस के साथ सीसीएल के अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान पहुंचे। क्वार्टर में पहले से ही जेएलकेएम के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने पुलिस बल का विरोध किया। इसकी सूचना जयराम को भी दी। विधायक जयराम रात करीब डेढ़ बजे वहां पहुंचे। अधिकारियों से काफी देर उलझते रहे। फिर वे तीन बजे के करीब वहां से निकले।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बहस के दौरान वे बार-बार अधिकारी से कागज की मांग कर रहे थे। जिस क्वार्टर में कब्जा को लेकर बहस चल रही है, उस पर अभी भी उन्हीं का कब्जा है। सूत्रों की माने तो जयराम अब सीसीएल प्रबंधन से पूरे एरिया के क्वार्टरों का ब्योरा मांग रहे हैं। पूरी लिस्ट की मांग कर रहे हैं कि किसके नाम से कौन-सा क्वार्टर है।

उपलब्ध कागजात के मुताबिक विधायक जयराम और उसके कार्यकर्ता जिस क्वार्टर को अपने कब्जे लेकर बैनर टांगे हुए हैं वह मकोली का आवास संख्या D-02 है। यह आवास सेंट्रल कॉलोनी में आता है। आवास पहले माइनिंग के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र राय के नाम पर था। वह सितंबर माह में रिटायर कर गए। इसके बाद इस आवास को ट्रेनी अधिकारियों विनय शर्मा, राहुल राज और प्रदुमन कुमार के नाम से आवंटित किया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.