BIG-BREAKING-JHARKHAND : 20 डीसी के तबादले के अगले ही दिन हुआ 48 आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर, अनुरंजन किस्पोट्टा बनाए गए कोल्हान डीआईजी, पीयूष पांडेय बने जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल बने जैप 7 कमांडेंट...


Publish Date: Wed, 28 May 2025 09:24 AM (IST)


 

News flash : झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों सहित 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक अधिसूचना के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा 20 जिलों में नए उपायुक्तों (डीसी) की नियुक्ति के एक दिन बाद उठाया गया. गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईजी (अभियान) रहे अमोल वी होमकर को आईजी रेलवे बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


अधिसूचना में कहा गया है कि विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जेएपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राज्य सरकार ने पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिले के अलावा जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी और एसपी को बदल दिया है. पीयूष पांडेय को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है. चाईबासा के एसपी राकेश रंजन बनाये गये हैं. अनुरंजन किस्पोट्टा को कोल्हान डीआइजी बनाया गया है. जमशदेपुर के वर्तमान एसएसपी किशोर कौशल का तबादला जैप-7 हजारीबाग समादेष्टा के पद पर किया गया है. राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.