BIG-BREAKING : स्वास्थ्य मंत्रालय चिंता में....चीन से अब भारत आ सकती है ये खतरनाक बीमारी... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 09:40 AM (IST)


 

नई दिल्ली : चीन में फैले नए वायरस को लेकर भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इस मुद्दे पर संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चीन की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और डब्ल्यूएचओ से स्थिति के बारे में समय पर अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया है। भारत श्वसन सांस बीमारियों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को चीन में फैले एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस) को लेकर लोगों से शांत रहने का आग्रह किया है। सरकार ने कहा कि चीन में स्थिति "असामान्य नहीं" है।


मंत्रालय ने कहा कि रिपोर्ट यह भी बताती है कि वर्तमान में मरीजों में बढ़ोतरी का कारण इन्फ्लूएंजा वायरस, आरएसवी और एचएमपीवी है जोकि सामान्य रोगजनक हैं जो मौसम के दौरान अपेक्षित होते हैं। केंद्र ने कहा कि भारत के पास पहले से ही इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के लिए एक मजबूत निगरानी प्रणाली है। इसमें कहा गया है कि आईसीएमआर और आईडीएसपी दोनों नेटवर्क के डेटा से आईएलआई और एसएआरआई मामलों की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि सामान्य मौसमी बदलावों को छोड़कर पिछले कुछ हफ्तों में श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर अन्य श्वसन वायरस जैसे एडेनोवायरस, आरएसवी, एचएमपीवी इत्यादि और इन रोगजनकों की भी जांच करता है। टेस्ट किए गए नमूनों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं दिखती है। एहतियाती उपाय के रूप में आईसीएमआर द्वारा एचएमपीवी के लिए परीक्षण करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। डीजीएचएस के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने शुक्रवार को कहा था कि एचएमपीवी किसी भी अन्य श्वसन वायरस की तरह ही है जो सामान्य सर्दी का कारण बनता है। उन्होंने जनता से सभी श्वसन संक्रमणों के प्रति बरती जाने वाली सामान्य सावधानियां बरतने का आग्रह किया, जिसका अर्थ है कि यदि किसी को खांसी और सर्दी है तो उन्हें संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बहुत से लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.