BIG-BREAKING : गोलमुरी अपराधियों की गोली से घायल फल कारोबारी कन्हैया यादव की मौ*त


Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 20:21 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने अब भयावह मोड़ ले लिया है। थाना से महज 15 कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल किए गए फल कारोबारी कन्हैया यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

घटना कॉम्प्लेक्स मैदान के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने कन्हैया यादव पर निशाना साधते हुए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

दिनदहाड़े थाना के इतने करीब इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को आपसी रंजिश और व्यवसायिक विवाद के एंगल से भी जांच रही है। शहर में इस सनसनीखेज वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.