Publish Date: Mon, 19 May 2025 09:13 AM (IST)
नई दिल्ली : चीन में दो दिन के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार लोगों ने रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भारत के पड़ोसी देश चीन में शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई थी। ये भूकंप सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर आया था।
भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। पिछले एक सप्ताह में कम से कम 7 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के पड़ोसी देश चीन और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया है कि गुरुवार-शुक्रवार को देर रात अफगानिस्तान भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। अफगानिस्तान में भूकंप देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 120 किलोमीटर भीतर था। इसके अलावा इन देशों में 11 से 18 मई के बीच भूंकप आया है।
टोंगा (6.4 तीव्रता, नेराफू, वावा’उ) प्यूर्टो रिको (3.2 तीव्रता) संयुक्त राज्य अमेरिका (4.5 तीव्रता, कोडियाक, अलास्का; 4.1 तीव्रता, टेनेसी) इक्वाडोर (6.4 तीव्रता, गैलापागोस द्वीपसमूह) म्यांमार (5.2 तीव्रता, क्याउक्से, मांडले) ग्वाटेमाला (4.0 तीव्रता, चंपेरिको के पास) कनाडा (4.0 और 4.1 तीव्रता, पोर्ट हार्डी, बीसी)
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.