BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 10 May 2025 19:51 PM (IST)


 

नई दिल्ली : पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई।


इधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, "पिछले 48 घंटों में, वीपी वेंस और मैंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम इसकी सराहना करते हैं।" प्रधान मंत्री मोदी और शरीफ शांति का रास्ता चुनने में अपनी बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीतिक कौशल का इस्तेमाल करते हैं।'


भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी ओर सन् कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौ पर बातचीत हई। आज दोपहर पाक डीजीएमओ बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई औ सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थ पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐलान किया था कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर सहमत हो गए हैं। उसके बाद पाकिस्तान के डिप्ट पीएम इशाक डार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया की दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहम बन गयी है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, " भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खेलाफ लगातार दृढ़ और अडिंग रुख अपनाया है वह ऐसा करना जारी रखेगा।"भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपने एक बयान में कहा कि दोनों देश जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमत हुए हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.