BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल


Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 08:28 AM (IST)


 

पुरी : विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रथ खींचने के दौरान अत्यधिक भीड़ के दबाव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें 581 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 8 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने की रस्म शुरू की जा रही थी। पुरी के ग्रैंड रोड पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र थे, जो रथ की रस्सी छूने के लिए उमड़ पड़े। इसी दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से 173 लोगों को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में भर्ती किया गया है, जबकि 68 श्रद्धालुओं को ओपीडी (OPD) में उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जब रथ को गुंडिचा मंदिर तक ले जाने के लिए खींचा जा रहा था, तभी अत्यधिक भीड़ ने स्थिति को बेकाबू कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का जुनून इस कदर हावी था कि व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और सुरक्षा प्रबंध और कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील कर रही है। इस रथ यात्रा में प्रतिवर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, लेकिन इस बार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.