BIG-BREAKING : 19 वर्षीय छात्रा ने कदमा टॉल ब्रिज से कूदकर किया जीवनलीला को समाप्त... ऑनलाइन "ONLINE" गेमिंग के लत में हुई थी छत्तीसगढ़ के युवक से दोस्ती... युवक के तलाश में जोर शोर से जुटी पुलिस...


Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 07:15 AM (IST)


 

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती निवासी 19 वर्षीय सोमा साव ने आदित्यपुर टोल ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली, मंगलवार को सोमा का शव बरामद कर लिया गया. युवती को ऑनलाइन गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया खेलने का शौक था. इसी गेम के दौरान उसकी छत्तीसगढ़ के एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में उसकी डिप्रेशन का कारण बन गया।


सोमा के पिता प्रवीण साव ने बताया कि सोमा पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थी. सोमवार दोपहर 11 बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया. सोमा ने बताया कि वह मानगो के ट्रैफिक जाम में फंसी है और जल्द ही घर लौटेगी. इसके कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया।


परिजनों ने सोमा के दोस्तों से संपर्क।किया, तब पता चला कि वह कॉलेज गई ही नहीं थी. परेशान परिजनों ने कदमा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मंगलवार सुबह कदमा पुलिस ने सूचना दी कि टोल ब्रिज के नीचे एक युवती का शव मिला है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सोमा के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



सोमा के पिता प्रवीण साव ने बताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन गेम खेलने की।शौकीन थी. गेम खेलते हुए उसकी दोस्ती छत्तीसगढ़ के एक युवक से हुई थी, जिससे वह अक्सर फोन पर बात करती थी. कुछ दिनों से सोमा मानसिक तनाव में थी. परिवार को आशंका है कि वही युवक के कारण सोमा डिप्रेशन में चली गई और आत्महत्या जैसा कदम उठाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों से मिले बयान और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस छत्तीसगढ़ के उस युवक से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, जिससे सोमा की दोस्ती थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.