BIG-BREAKING : कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 9 राज्यों में संक्रमितों की पुष्टि


Publish Date: Wed, 21 May 2025 08:50 AM (IST)


 

दिल्ली : पांच साल पहले पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। एशियाई देशों में बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी सरकार इसे लेकर एलर्ट मोड पर है। इन सब के बीच पुडुचेरी में कोरोना के 12 एक्टिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुडुचेरी में 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक वी रविचंद्रन ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार खांसी और जुकाम के लक्षणों वाले व्यक्तियों की सतर्कता से जांच कर रहा है। लोगों से घबराने की अपील करते हुए रविचंद्रन ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।


उन्होंने बताया है कि कदिरकमम में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान और राजीव गांधी सरकारी बाल अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के लिए चार बिस्तर रिजर्व कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गोरीमेदु में गवर्मेंट हॉस्पिटल फॉर चेस्ट डिजीज में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ छह बेड का एक वार्ड भी बनाया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। विभाग ने सामान्य सर्दी, इन्फ्लूएंजा जैसी स्थिति और गंभीर श्वसन संक्रमण सहित अन्य संक्रमण के आंकड़ों की भी समीक्षा की है।



बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 12 मई से अब तक कोविड 19 के 164 मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को देश भर में 257 सक्रिय मामले थे। राज्यवार स्थिति की बात करें तो केरल में सबसे अधिक 69 मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में कोविड-19 के 8 नए मामले, गुजरात में 6 और दिल्ली में 3 मामले सामने आए। हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक नया मामला सामने आया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.