बोकारो में बड़ा हादसा : रामनवमी का महावीरी झंडा बिजली तार के संपर्क में आया, झुलसने से 6 लोगों की हालत गंभीर.....


Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 12:21 PM (IST)


 

बोकारो : रामनवमी के पावन पर्व पर बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत में एक बड़ा हादसा हो गया। झंडा गाड़ने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार को छू गया, जिससे छह लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।


करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी....

घटना शुक्रवार को हुई, जब ग्रामीण रामनवमी के उत्सव में झंडा चढ़ा रहे थे और शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया बाद में सभी को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


तारों की ऊंचाई कम होने से हुआ हादसा.....

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और हाई टेंशन तारों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि तारों की ऊंचाई कम होने से यह हादसा हुआ है।

33 हजार के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा.....

स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया कि रामनवमी को देखते हुए 11 हजार हाईटेंशन तार से बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया था, लेकिन 33 हजार के हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तत्काल सभी घायलों के स्थानीय बोकारो थर्मल अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से सभी को बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रांची रिम्स भी मरीजों को ले जाया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.