*बांग्लादेश सरकार के खिलाफ भारतीय सनातन समाज ने निकाला विशाल आक्रोश मार्च, हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ दिया धरना*


Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 21:14 PM (IST)


 

भारतीय सनातन समाज के संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ विशाल आक्रोश मार्च निकालकर एवं धरना प्रदर्शन और युनुस सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया.

भारतीय सनातन समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष एवं अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लिए शिव शंकर सिंह के ओल्ड केबुल टाऊन स्थित कार्यालय से टिनप्लेट चौक होते हुए आक्रोश मार्च और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.

शिव शंकर सिंह ने भारत सरकार से शीघ्र इस मामले में दखल देकर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की माँग की और जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से इन घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने और हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद की और बांग्लादेश के हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की.

इस आक्रोश मार्च और धरना प्रदर्शन में अजय सिन्हा, राजीव कुमार, पूनम रेड्डी, बबली सोनम, वरुण कुमार, जीतू सिंह एवं अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.