Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 18:41 PM (IST)
जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए रामगढ़, झरिया, धनबाद, मधुपुर के दौरे पर हैं. इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक बन्ना गुप्ता मधुपुर पहुंचे. उन्होंने विभिन्न बैठकों के माध्यम से हफीजुल हसन के लिए वोट मांगे. हफीजुल हसन वैसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर कार्य किया है. गांवो से शहर को जोड़ने वाली हर सड़क का पुनःनिर्माण व चौड़ीकरण करवाया. उन्होंने मधुपुर को महिला कॉलेज और खेल का स्टेडियम प्रदान किया. मार्गो मुंडा प्रखंड में निर्मित डिग्री कॉलेज अपने आप में हसन साहब की एक बड़ी उपलब्धि रही. विकास के दृष्टिकोण से पिछड़े हुए मार्गो मुंडा प्रखंड में सड़कों के जीर्णोद्धार एवं अन्य कार्यों द्वारा उस प्रखंड की सूरत बदल दी है.बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है. एक ओर नफरत बढ़ाने वाले, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले भाजपा समर्थित लोग हैं. दूसरी ओर शिक्षा, रोजगार, विकास, एकता और संविधान की बात करने वाला इंडिया गठबंधन है।
बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में वैश्य समुदाय की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने पिछड़ा वर्ग को मान सम्मान दिया है. सदैव वैश्य हित की बात कही है. अब हमारा कर्तव्य है कि हमलोग झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन को भारी बहुमत से जितायें. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की हर माता और बहन के खाते को मईया योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है. बैठक में सोनू गुप्ता, अरविंद यादव, मोहम्मद हसनैन, उत्तम शाह, बालजीवन शाह, जयशंकर शाह, डॉ अनूप कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे. बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में में छोटी छोटी कई बैठकों में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को मतदान करने का आह्वान किया।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.