बन्ना गुप्ता ने विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं -विजय खां


Publish Date: Fri, 01 Nov 2024 17:56 PM (IST)


 

यह विधानसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और झारखंडियों के सम्मान को बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई झारखंड के विकास के लिए है. यह लड़ाई धर्म और जात पात के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों के विरुद्ध है. उक्त बातें आज यहां जमशेदपुर पश्चिम के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां ने कही.

उन्होंने कहा कि शहर की जनता अच्छी तरह से जानती है कि पिछले 5 वर्षों में बन्ना गुप्ता ने विकास के कई कार्य किए है. यह सर्वविदित है कि इस पांच साल की अवधि में उन्होंने पचास हजार से अधिक लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई. साथ ही साथ राशन कार्ड हो या आधार कार्ड बनवाना हो, इस कार्य के लिए उनका कार्यालय निरंतर काम करते रहे.

विजय खां ने कहा की सभी जानते हैं कि मानगों में फ्लाईओवर बनवाना,एमजीएम के नए भवन का निर्माण, मानगो में अस्पताल का निर्माण, अंतरराजीय बस अड्डे का निर्माण आदि कई महत्वपूर्ण काम बन्ना गुप्ता ने किया है.

विजय खां ने कहा कि एक तरफ बन्ना गुप्ता विकास के नए-नए मापदंड स्थापित करते रहे हैं. तो दूसरी ओर सरयू राय ने नकारात्मक राजनीति करते हुए हमेशा इनमें बाधा उपस्थित करने की कोशिश की है. यदि भूलवश सरयू राय विधायक बन जाते हैं तो वे अपना ईगो सर्टिफाइड करने हेतु सर्वप्रथम मानगो फलाई ओवर का काम बंद करा देंगे. दूसरा वे दोमुहानी, सोनारी में किया गया भव्य निर्माण उजाड़ देंगे.


प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि भगोड़ा गिरोह के जो लोग लोग हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को रोकना चाहते हैं. जनता उन्हें इस चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा देगी.
प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद और विजेंद्र तिवारी उपस्थित थे.


*बन्ना गुप्ता ने की मानगो में चुनावी बैठकें*
जमशेदपुर पश्चिमी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मानगो क्षेत्र में कई चुनावी बैठकें की और कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि धर्म और जात पात की राजनीति करने वाले भगोड़े नेताओं से जनता सावधान रहे. चुनाव के समय बहुत लोग दिग्भ्रमित करने आएंगे किंतु हमें ऐसा नेता चुनना है जो मानगो फ्लाइ ओवर बनवाने की क्षमता रखता हो. यदि कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बनेगा तो वह सबसे पहले मानगो फ्लाइ ओवर परियोजना को बंद करा देगा.

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.