Publish Date: Fri, 17 Jan 2025 08:49 AM (IST)
उत्तर प्रदेश : महाकुंभ में 13 अखाड़ों के साधु-संत, नागा साधु और देश-विदेश से कई संत पहुंचे हैं। लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ भी महाकुंभ संगम में स्नान को पहुंच रही है। इनमें सबसे ज्यादा लोगों को हठी बाबा भा रहे हैं। हठी बाबा वो हैं जो किसी एक हठ के साथ ध्यान मगन रहते हैं। इनमें कोई चिमटे वाले बाबा हैं तो किसी ने सालों से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या की है। ऐसे ही एक बाबा हैं कांटे वाले बाबा। इनसे बात करने के लिए भी यूट्यूबर्स और मीडिया का तांता लगा रहता है। ये कांटे की सेज पर लेटकर आराम करते हैं और कांटे ही ओढ़ते हैं।
कांटे वाले बाबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक रिपोर्टर से नाराज होकर उसको थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं। दरअसल, एक रिपोर्टर ने कांटे वाले बाबा से बात की। उसने एक सवाल किया कि बाबा जी ये कांटे असली हैं या नकली? इस सवाल को सुनकर बाबा को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले तो रिपोर्टर का कॉलर पकड़कर खींचा फिर कहा कि कांटों पर बैठकर देखो। साथ ही नाराजगी में बाबा ने रिपोर्टर को एक थप्पड़ भी लगा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि रमेश कुमार मांझी उर्फ कांटे वाले बाबा लगभग 40-50 सालों से कांटों पर लेटते आ हे हैं। सालों से ऐसा करते आ रहे रमेश कुमार मांझी महाकुंभ में भी अपने इस अनोखे काम के लिए चर्चा में हैं। महाकुंभ में ऐसे कई अनोखे बाबाओं के दर्शन हो रहे हैं।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.