मानगो में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला.... मंत्री समर्थक पर आरोप...


Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 08:55 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 13 हनीफिया स्कूल के पास बुधवार को आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मजहर खान पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. इस हमले में वे घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. इसके बाद मामला शांत किया. मजहर खान ने मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी जाहिद खान उर्फ भक्कू व उसके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में मजहर खान ने मानगो थाना में जाहिद खान उर्फ भक्कू व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करायी है।



मजहर खान के अनुसार वे मतदान केंद्र के पास खड़े थे. इसी दौरान जाहिद खान उर्फ भक्कू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसने साजिशन मुझपर हमला किया. हमला करने से पूर्व उसने वाट्सअप कॉल के जरिये धमकी भी दी थी. इसके अलावा उसने अपने सर्किल में मेरी तस्वीर को गोल घेरा से घेरकर भेजा था. अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो वह जान भी ले सकता था. इधर, जाहिद खान उर्फ भक्कू के अनुसार मतदान केंद्र पर मजहर खान द्वारा लोगों को केतली निशान पर वोट करने के लिये दबाव बना रहा था. हमने मना किया तो उसने खुद कपड़े फाड़ कर मुझपर झूठा आरोप लगा रहे हैं. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.