मानगो के कई इलाकों में खराब स्ट्रीट लाइट का अंसार खान ने किया सर्वे


Publish Date: Wed, 18 Sep 2024 08:38 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने मानगो के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई का सर्वे किया गया। अंसार खान ने बताया बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिया है 24 घंटे के अंदर अंदर जिन-जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है उन्हें तुरंत सर्वे करके मुझे लिख कर दिया जाए।



अंसार खान ने बताया गुलाब बाग फेस वन, गुलाब बाग फेस टू ,जवाहर नगर रोड नंबर 14,जवाहर नगर रोड नंबर 13, जवाहर नगर रोड नंबर 12, रोड नंबर 17 पुरुलिया रोड, नूर कॉलोनी, पुरुलिया रोड अन्य क्षेत्र, जवाहर नगर रोड नंबर 13 बिलाल मस्जिद, मुस्लिम कब्रिस्तान, वारिस कॉलोनी क्षेत्र, बागान शाही क्षेत्र, ज़ाकिर नगर क्षेत्र, आजाद नगर क्षेत्र, जवाहर नगर रोड नंबर 15 बारी कॉलोनी क्षेत्र, समता नगर, कुली रोड क्षेत्र, रब्बानी कॉलोनी, तेज़ाब तालाब क्षेत्र, मानगो मुंशी मोहल्ला क्षेत्र, परमेश्वर कॉलोनी, जेके कॉलेज, प्रोफेसर कॉलोनी, गोसिया मदरसा क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में सर्वे किया गया। आज सर्वे की कॉपी अंसार खान ने मंत्री बन्ना गुप्ता को दिया।



अंसार खान ने मंत्री बना गुप्ता को बताया अभी काफी क्षेत्र का सर्वे नहीं हुआ है और सर्वे करने पर पता चला मानगो क्षेत्र में काफी लाइट खराब पड़ी हुई है। जिससे बस्ती में अंधेरा छाया रहता है और अभी काफी क्षेत्र सर्वे के लिए बाकी है। जिन बस्तियों का सर्वे हुआ है पता रोड नंबर और लोगों का फोन नंबर लिख कर दिया गया है। सर्वे करने में इसरार खान, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद ताज, आबिद हुसैन, मोहम्मद चांद, मोहम्मद आजाद, मास्टर साहब, क्यामुद्दीन, मोहम्मद नूर, और नूर आलम,मोहम्मद काशिफ, आरजू खान, आदिल खान, और जिन-जिन क्षेत्रों में पहुंचे सभी ने सहयोग किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.