टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच पर बनी सहमति, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मुकाबला


Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 11:42 AM (IST)


 

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाना तय हो गया है। लंबे समय से जारी असमंजस और राजनीतिक बयानबाज़ी के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को लेकर यू-टर्न ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार, आईसीसी, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई के समझाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ तय मुकाबला खेलने की अनुमति दे दी। पाकिस्तान सरकार ने एक प्रेस बयान में कहा कि “मित्र देशों के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने क्रिकेट टीम को निर्देश दिया है कि वह 15 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने तय मुकाबले के लिए मैदान में उतरे।”

गौरतलब है कि इससे पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान ने यह ऐलान किया था कि वह ग्रुप-स्टेज में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसके बाद 4–5 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने भी इसी रुख को दोहराया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।

हालांकि, इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का फोन आया, जिसमें उन्होंने गतिरोध समाप्त करने का अनुरोध किया। इसके बाद 8 फरवरी को आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक़वी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम भी मौजूद थे।

बैठक के बाद यह लगभग तय हो गया कि भारत-पाक मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इतने बड़े राजनीतिक ड्रामे के बाद वह पीछे कैसे हटे। इसी कारण पाकिस्तान ने कुछ शर्तें रखीं, जिनमें भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय सीरीज़ और भारत-पाक-बांग्लादेश के बीच त्रिपक्षीय सीरीज़ जैसी मांगें शामिल बताई जा रही हैं।

फिलहाल, सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी होंगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.