AGAIN-NO-ENTRY-IN-JAMSHEDPUR : नववर्ष पर जमशेदपुर में बदली यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध


Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 10:24 AM (IST)


 

जमशेदपुर : नववर्ष के अवसर पर जमशेदपुर शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष यातायात निर्देश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को शहर में यातायात संचालन में आंशिक बदलाव किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे से देर रात 2 बजे तक तथा 1 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


नववर्ष के दौरान शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना रहती है. विशेष रूप से जुबली पार्क, मरीन ड्राइव, साकची, बिष्टुपुर, मानगो सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और छोटे वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी राहत मिलेगी. यातायात पुलिस को अलर्ट मोड में रहने, प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती और लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.