हाथ में जूता लेकर बाइक और पैदल यात्रा कर जिले के सुदूरवर्ती गांव कोलाबाड़िया टोला पहुंचे डीसी, ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनीं उनकी समस्याएं


Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 08:48 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के अत्यंत सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला का दौरा किया. उन्होंने बाइक और पैदल यात्रा कर इलाके की भौगोलिक चुनौतियों को समझा और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा, जिनमें प्रमुख रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली और पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण जैसी मांगें शामिल थीं. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।


कोलाबाड़िया टोला पहुंचते ही ग्रामीणों ने डीसी के सामने गांव की मूलभूत समस्याएं रखीं. इनमें मुख्य रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली और पेयजल की अनुपलब्धता, आवास योजना से वंचित लाभार्थी, स्थायी आंगनबाड़ी केंद्र की मांग शामिल रही. ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों और माताओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा, क्योंकि अस्थायी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को वास्तविक लाभ मिल सके. उन्होंने आजीविका, कृषि और पशुपालन योजनाओं में गांव को शामिल करने की बात कही।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.