हल्की टक्कर के बाद युवक ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, तीन घंटे तक शहर में घुमाया, परिजनों से मांगे 36 हजार रुपये


Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 11:56 AM (IST)


 

बिष्टुपुर : बिष्टुपुर डायगनल रोड में शनिवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। हल्की सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक ने बुजुर्ग को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर करीब तीन घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया और उनके परिजनों से 36 हजार रुपये की मांग की। बाद में आरोपी बुजुर्ग को टिनप्लेट चौक पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोनारी रोड नंबर-2 निवासी और टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी पुरनेंद्र कुमार मोहंती दोपहर करीब 12:45 बजे टीएमएच से इलाज कराने के बाद बिष्टुपुर दवा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक बुलेट से हल्की टक्कर हो गई। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद वही युवक उन्हें रास्ते में रोककर भदानी टावर के पास ले गया। वहां उसने मोहंती का मोबाइल छीन लिया और उनकी बाइक वहीं खड़ी कर जबरन उन्हें अपनी बुलेट पर बैठा लिया। इसके बाद वह शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब तीन घंटे तक घुमाता रहा।

इस दौरान आरोपी ने मोहंती के बेटे निरूप मोहंती को फोन कर 36 हजार रुपये की मांग की और अलग-अलग जगह बुलाता रहा। तीन घंटे बाद वह पुरनेंद्र मोहंती को टिनप्लेट चौक पर छोड़कर फरार हो गया। वहां से मोहंती टेंपो से साकची पहुंचे।

निरूप मोहंती ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम राहुल सिंह बताया था। वह कमर में शराब की बोतल लेकर घूम रहा था और शराब पीते हुए बाइक चला रहा था। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.