Publish Date: Wed, 22 Jan 2025 18:45 PM (IST)
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा आज संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन साकची पेनार रोड स्थित श्रीमन क्लासेस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन और उनके योगदान पर आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने अपने विवेक अनुसार दिया। प्रतियोगिता के अंत में, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विजेताओं की सूची:
प्रथम स्थान: ईशा महतो, घाटशिला कॉलेज
द्वितीय स्थान: पूजा कुमारी, अरका जैन विश्वविद्यालय
तृतीय स्थान: आदर्श वर्मा, करीम सिटी कॉलेज
इन सभी विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी ने कहा, "संविधान गौरव अभियान हमें भारतीय संविधान के महत्व को समझने और उसके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर देता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमारे देश को एक सशक्त और समतामूलक संविधान प्रदान किया। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं।"
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, प्रदेश अध्यक्ष जिनमें मुख्य अतिथि शशांक राज, विशिष्ट अतिथि भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, राजीव सर, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा , अमित अग्रवाल, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, श्रीमन त्रिगुण सर, चंदन चौबे, सुमित श्रीवास्तव, कृष्णा कांतराय, प्रकाश दूबे, धीरज कुमार, विकास कुमार, मुकेश सिंह और प्रवीण सिंह का विशेष योगदान रहा।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.