आदित्यपुर में एक घर से 7 लाख के गहने गायब... पुलिस की निष्क्रियता से पीड़िता परेशान...


Publish Date: Wed, 05 Feb 2025 09:07 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आदित्यपुर-1 स्थित 7LF एल.आई.जी न्यू हाउसिंग कॉलोनी में एक घर से लाखों रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 19 जनवरी 2025 की शाम 6:00 से 7:30 बजे के बीच की है, जब अज्ञात चोरों ने घर का ताला खोलकर लॉकर से करीब 7 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए।

पीड़िता अनिषा कुमारी ने दी पूरी जानकारी.....

चोरी की शिकार अनिषा कुमारी के अनुसार, वह 29 जून को बैंगलोर से अपनी माँ के घर आई थीं। गर्भवती होने के कारण उन्होंने अपने सभी गहने भी यहीं रख दिए थे। 28 नवंबर को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और फिर एक महीने के लिए अपने ससुराल चली गईं। 25 जनवरी को उन्हें फिर मायके लौटना था, इसी वजह से उन्होंने अपने गहने घर पर ही छोड़ दिए थे।

जानिए कैसे हुई चोरी की वारदात....

19 जनवरी की शाम अनिषा की माँ राशन लेने के लिए घर से निकली थीं। 5:58 बजे वे घर से बाहर गईं और 7:18 बजे वापस आईं, तो देखा कि दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी और ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो घर में कोई सामान इधर-उधर नहीं था, बल्कि सिर्फ अलमारी का लॉकर तोड़कर सारे गहने गायब कर दिए गए थे।

चोरी हुए गहनों की सूची.....

सोने के गहने.: हार सेट, नथिया, टीका, दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, चैन, कान के झुमके

चांदी के गहने : चार पायल, बच्चे का कंगन, बिछिया, नजरिया


परिवार को घर के लोगों पर शक, फिर भी पुलिस की लापरवाही....

घटना के बाद पीड़िता और उनकी माँ को घर के ही कुछ लोगों पर शक हुआ। उन्होंने अपने दोनों भाइयों और उनके दोस्तों के नाम पुलिस को सौंप दिए। बड़े भाई ने खुद थाने में जाकर पूछताछ करवाई, लेकिन उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने सिर्फ भाई से पूछताछ की, लेकिन बाकी संदेहास्पद लोगों से कोई सवाल-जवाब नहीं किया।

गवाहों ने संदिग्धों को देखा था.....

मोहल्ले के कुछ लोगों ने चोरी से पहले दो लड़कों को बाइक पर आते-जाते देखा था। एक बच्ची ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को वह कई दिनों से घर की रेकी करते देख रही थी। बाद में जब उसे तस्वीरें दिखाई गईं, तो उसने एक लड़के की पहचान भी कर ली।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप.....

चोरी के 18 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि वह रोज थाने जाती हैं, लेकिन वहां उन्हें सिर्फ अपमान और निराशा ही मिलती है। पुलिस अधिकारी या तो उन्हें अनदेखा कर देते हैं या फिर डांटकर भगा देते हैं।

“दो महीने की बच्ची और बीमार माँ के साथ मैं रोज थाना के चक्कर काट रही हूँ, लेकिन प्रशासन मेरी कोई मदद नहीं कर रहा,” - अनिषा कुमारी

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द जांच तेज करने और दोषियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराजगी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.