Dengue Bulletin Report : जिला में 43 नए लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव.. 37 अस्पताल से डिस्चार्ज

Spread the love

जमशेदपुर : जिले में 30 सितंबर के सैम्पल जांच में 43 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं । डेंगू पॉजिटिव में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जुगसलाई 4, बिष्टुपुर 2, बारीडीह 2, बिरसानगर 2, कदमा 2, डिमना मानगो 1, मानगो 3, जवाहरनगर मानगो 2, जाकिर नगर मानगो 1, एग्रिको 1, साकची 3, सिदगोड़ा 2, गोलमुरी 2, टेल्को 2, बर्मामाइंस 1 वहीं गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में परसुडीह 4, बागबेड़ा 8, हरहरगुट्टू के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।

अबतक कुल 8138 सैम्पल की जांच में 1079 लोग(कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 258 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 14 आईसीयू में, 244 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 37 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *