डॉ. अजय कुमार पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी का तीखा हमला, कहा- जनता को गुमराह कर चुनावी रोटियाँ सेकने का प्रयास कर रहे अजय कुमार... पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुहैया कराई लाल बाबा फाउंड्री में बुनियादी सुविधाएं... व्यपारियों के इस लड़ाई में भाजपा मजबूती से साथ खड़ी है....


Publish Date: Sun, 29 Sep 2024 20:10 PM (IST)


 

● कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- डॉ अजय कुमार रहनुमा बनने का कर रहे ढोंग, सुप्रीम कोर्ट के उनके करीबी दो लोगों ने ही इस मुद्दा को निकाला बाहर।

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया है। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि डॉ. अजय कुमार बार-बार 86 बस्तियों और लाल बाबा फाउंड्री के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कुलवंत सिंह बंटी ने सवाल उठाया कि आखिर डॉ. अजय कुमार यह क्यों कह रहे हैं कि लाल बाबा फाउंड्री को टाटा लीज से अलग क्यों नहीं किया गया, जबकि उन्हें यह अच्छी तरह मालूम है कि जब कोई मामला अदालत में विचाराधीन हो, तो कानूनन उसे लीज से अलग नहीं किया जा सकता और ना ही उसे जोड़ा जा सकता है। इसमें अदालत का सम्मान करते हुए ऐसे मामलों में फैसला केवल न्यायिक प्रक्रिया के जरिए ही लिया जा सकता है। डॉ अजय कुमार स्वंय इस परिस्थिति निर्माण के लिये जिम्मेदार है और अब जनता के रहनुमा बनने का ढोंग कर रहे हैं।

कुलवंत सिंह बंटी ने जोर देकर कहा कि 86 बस्तियों के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिसके चलते वहां के लोग आज भी चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार यह जानते हुए भी जनता को गुमराह कर रहे हैं और झूठी जानकारी फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि लाल बाबा फाउंड्री का मामला भी इसी तरह का है, जहां रघुवर दास ने विधायक रहते हुए सड़क, नाली, बिजली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई थीं। ऐसे में यह कहना कि लाल बाबा फाउंड्री को लीज से अलग किया जा सकता था, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही डॉ. अजय कुमार ने यह मुद्दा जानबूझकर उठाया है। उन्होंने दावा किया कि इतने वर्षों से सिविल कोर्ट में लंबित मामला अब चुनाव से पहले राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए बाहर लाया गया है। श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. अजय कुमार के दो करीबी लोग जो सुप्रीम कोर्ट में हैं वे इस साजिश में शामिल हैं, जिन्होंने जानबूझकर सिविल कोर्ट से मामला बाहर निकालकर बस्तियों और व्यापारियों में डर का माहौल बनाकर उन्हें बेघर करने की साजिश रची है। उन्होंने पूछा, "डॉ. अजय कुमार यह बताएं कि चुनाव से ठीक पहले इस मुद्दे को क्यों उठाया गया और इतने सालों तक यह मामला शांत क्यों था?" इसके पीछे सीधे रूप से डॉ अजय कुमार की कारस्तानी है।

कुलवंत सिंह बंटी ने यह भी कहा कि लाल बाबा फाउंड्री और आस-पास की बस्तियों में रहने वाले लोग पिछले 40 वर्षों से अपने घरों और व्यवसायों में स्थायी रूप से बसे हुए हैं। अब डॉ. अजय कुमार की साजिश है कि इन लोगों को बेघर कर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की साजिश से किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या होती है या किसी की जान जाती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर डॉ. अजय कुमार ही जिम्मेदार होंगे।

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेता भी डॉ. अजय कुमार के इस कदम का समर्थन नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि यह पूरा मामला केवल चुनावी फायदे के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा, "जमशेदपुर की जनता सब देख रही है, और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। जनता पूछ रही है कि डॉ. अजय कुमार पिछले पांच सालों से कहां थे, जब यह मामला कोर्ट में था? अब चुनाव के समय यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है?"

कुलवंत सिंह बंटी ने यह भी कहा कि लाल बाबा फाउंड्री के लोगों की एकता और भाजपा के एकजुट समर्थन ने डॉ. अजय कुमार के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की एकजुटता इस लड़ाई को जीतने में मदद करेगी और डॉ. अजय कुमार की झूठ और फरेब की राजनीति को पूरी तरह से नकार देगी। सिंह ने जोर देकर कहा, "जमशेदपुर की जनता जानती है कि किसी का घर और कारोबार उजाड़ने का क्या अंजाम होता है, और चुनाव में इसका जवाब जरूर दिया जाएगा।"

उन्होंने अंत में कहा कि राजनीतिक रोटी सेंकने की मंशा लिए डॉ. अजय कुमार के सभी प्रयास विफल होंगे और जमशेदपुर की जनता सच्चाई का साथ देगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

  30 Sep 2024


BREAKING : लालबाबा फाउंड्री मामला : हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग... गोलबंद हुए... टाटा स्टील व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

  27 Sep 2024


बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम

  20 Sep 2024


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.