दोमुहानी संगम घाट के विकास का पहला चरण पूर्ण कर बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर की जनता को सौंपा एक यादगार उपहार


Publish Date: Sun, 06 Oct 2024 12:54 PM (IST)


 

दोमुहानी संगम घाट का द्वार खोलेगा रोजगार एवं पर्यटन की संभावनाओं के कई मार्ग - संदीप मुरारका

जमशेदपुर : प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने दोमुहानी संगम के उदघाटन पर मंत्री बन्ना गुप्ता को बधाईयां देते हुए कहा कि दोमुहानी संगम घाट के विकास का पहला चरण पूर्ण कर उन्होंने जमशेदपुर की जनता को एक यादगार उपहार सौंपा है. यह द्वार रोजगार एवं पर्यटन की संभावनाओं के कई नए मार्ग खोलेगा. साथ ही जमशेदपुर की एक अमूर्त धरोहर बनेगा.

संदीप ने कहा कि अमूमन विधायकों की प्राथमिकता होती है सड़क, नाली, सामुदायिक भवन का निर्माण, हाईमास्क लाईट का प्रतिष्ठापन, एम्बुलेंस जैसी अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन इत्यादि करना. देश भर में लगभग 4123 विधायक हैं.ऐसे बहुत कम विधायक होंगे जो अपने 5 वर्षीय लंबे कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में एक भी उल्लेखनीय कार्य कर पाएं, जिससे जनता उनको याद रख सके.

किंतु जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक बन्ना गुप्ता ने "दोमुहानी संगम द्वार" के निर्माण से ना केवल शहर को स्मारकीय परियोजना के रुप में एक उपहार प्रदान किया है. बल्कि इस संगम को रिवर फ्रंट विकास परियोजना की तर्ज पर विकसित करने का द्वार खोल दिया है.

दोमुहानी के नाम से विख्यात सोनारी का यह स्वर्णरेखा - खरकाई नदी का संगम किसी के लिए प्राचीन टुसु घाट है तो किसी के लिए पवित्र छठ घाट, किसी के लिए धार्मिक अनुष्ठान का स्थान है, तो किसी के लिए सुबह शाम टहलने की जगह. यहां एक आकर्षक द्वार का निर्माण करवाना बन्ना गुप्ता की दूरदर्शी सोच का पहला चरण है. उनका लक्ष्य है कि आने वाले वर्षो में यह संगम राज्य स्तरीय पर्यटन स्थल के रुप में विकसित हो. यह द्वार स्थानीय युवाओं के रोजगार के कई मार्ग प्रशस्त करेगा. बन्ना गुप्ता की भावी योजनाओं के अनुसार यहां खूबसूरत उद्यान का निर्माण किया जायेगा. यहां से लेकर डोबो ब्रिज के मध्य एक पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा. उनकी महत्वाकांक्षा है कि जमशेदपुरवासी सालों भर संगम से जुड़े रहें. इसके लिए यहां फूड कोर्ट विकसित करने की परियोजना पर कार्य किया जाएगा. यहां शाम को विश्व स्तरीय लाइनर फाउंटेन शो प्रारंभ हो सके, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे. कम से कम दो किलोमीटर क्षेत्र में फव्वारा स्थापित किए जाएं. संगम का विकास इस तर्ज पर हो कि उसका उपयोग स्थानीय भाषाओं में बनने वाली फिल्म की शूटिंग से लेकर ओपन थिएटर के रुप में किया जा सके. दस दस मीटर व्यास के विभिन्न थीम मंचों का निर्माण हो. सड़क के किनारे झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ व ऐतिहासिक स्थलों की प्रतिकृतियां स्थापित करने की परियोजना है. बैठने के लिए गोल खभों पर आकर्षक छतरियों का निर्माण किया जाएगा. नदी के तट पर स्टील की जेटी बनाने की संभावनाओं पर विशेषज्ञों से राय ली जाएगी.

बन्ना गुप्ता की सोच है कि वे जमशेदपुर में पैदा हुए, यहीं खेल कूद कर बड़े हुए. यहां की जनता ने उन पर भरोसा कर दो बार विधायक बनाया. उन्होंने भी अपने दोनों कार्यकाल में यथासंभव व यथाशक्ति लोगों के कार्य किए हैं. आगामी कार्यकाल में अन्य कार्य योजनाओं के साथ साथ उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी कि वे सोनारी दोमुहानी संगम को वैश्विक मापदंडो पर विकसित कर सकें.धार्मिक रीति रीवाज एवं परंपरागत आयोजनों के अलावा स्थानीय जनता प्रतिदिन सुबह शाम यहां टहलने आए. बाहर से आए हुए पर्यटक के घूमने की सूचि में जुबली पार्क के साथ साथ दोमुहानी संगम द्वार का भी नाम अंकित हो. स्थानीय युवाओं के लिए यह द्वार रोजगार का साधन बने. यह द्वार हस्तनिर्मित वस्तुएं, हस्तशिल्प, स्थानीय कलाओं के प्रसार का माध्यम बने. संदीप मुरारका ने इस द्वार निर्माण से जुड़े सभी कार्यकर्त्ताओं, संवेदक, एजेंसीयों, कामगारों को भी अपनी बधाईयां प्रेषित की.

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BIG-BREAKING : मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के लिए उड़ान भरा...वायु सेना का हेलीकॉप्टर... हुआ क्रैश

  02 Oct 2024


JAMSHEDPUR : आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

  30 Sep 2024


BREAKING : लालबाबा फाउंड्री मामला : हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग... गोलबंद हुए... टाटा स्टील व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

  27 Sep 2024


बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम

  20 Sep 2024


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.