Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 18:44 PM (IST)
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी आदित्य कुमार उर्फ हर्ष और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, ₹25,000 नकद की अब तक बरामदगी नहीं हो पाई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चोरी की इस वारदात में उलीडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति नगर संजय पथ के रहने वाले आदित्य कुमार उर्फ हर्ष को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और फिर जेल भेज दिया गया।
चोरी का सामान बरामद.....
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। इनमें – सोने की एक चैन, एक नथ, एक मांग टीका, दो अंगूठियां, नथ की चेन, एक बिछिया, एक जोड़ा सोने का कान का झुमका सिटी एसपी ने बताया कि चोरी की घटना में ₹25,000 कैश की भी चोरी हुई थी, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाकी नकदी की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि पीड़िता रिमझिम कुमारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घर से करीब ₹10 लाख के जेवरात और ₹25,000 नकद की चोरी हुई थी। पुलिस की तत्परता से महज 12 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया गया और अधिकांश चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
SEX-RECKET : स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट... का पुलिस ने किया भंडाफोड़... नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग..... 4 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर
09 Feb 2025
DELHI-ELECTION-RESULT : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार... अरविंद केजरीवाल.. सीएम आतिशी.. मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे...
08 Feb 2025
JAMSHEDPUR : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी... जांच में जुटी पुलिस
07 Feb 2025
BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..
05 Feb 2025
आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर
05 Feb 2025
ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...
04 Feb 2025
BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....
02 Feb 2025
उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा.... पढ़े पूरी खबर
01 Feb 2025
BREAKING : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट बच्चों से भरी.. स्कूली आटो हुई दुर्घटनाग्रस्त... कई बच्चें घायल...
26 Jan 2025
BIG-BREAKING : सेना का बयान... तीन अलग अलग आतंकवाद विरोधी अभियान... 30 आतंकवादी ढेर...
26 Jan 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.