JHARKHAND : पहले पत्नी ने पति को लाठी से पीटा, उसके बाद फंदे से लटकाया, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार


Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 08:25 AM (IST)


 

पलामू : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने पति की हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। पत्नी ने पहले पति को लाठी से बुरी तरह पीटा और जब वह बेहोश हो गया, तो उसे फंदे से लटका दिया। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। पति का इलाज चल रहा है, और उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना तीन दिन पहले की है, जब 28 वर्षीय पूजा देवी ने अपने पति संतोष राम पर जानलेवा हमला किया। संतोष राम ने होश में आने के बाद पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरुवार की रात जब वह घर आए, तो कमरे में आते ही पत्नी पूजा ने अचानक लाठी से उन पर हमला कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गए। परिजनों ने जब संतोष को फंदे से लटका हुआ देखा, तो तुरंत उन्हें उतारा और इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती कराया।


थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। उन्होंने बताया कि मामले की पुष्टि होने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.