Publish Date: Tue, 04 Feb 2025 19:19 PM (IST)
जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ तले दबे एक इलेक्ट्रीशियन ने आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय कुंदन गांगुली ने घर में अकेले रहते हुए पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। उनका कर्ज का दवाब इतना ज्यादा था कि उन्होंने यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि कुंदन गांगुली, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे. कपाली के स्काईलैंड सिटी सहाय कम्प्लेक्स में अपने परिवार के साथ रहते थे. 3 फरवरी को उनकी पत्नी मेघा गांगुली और दोनों बच्चे कुंदन के बड़े भाई के घर पर थे, और इसी दौरान कुंदन ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे। रात करीब 9 बजे, जब पत्नी और बच्चे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो बस्ती के लोग और रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ दिया।
जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य झकझोर देने वाला था। कुंदन गांगुली पंखे से लटके हुए थे। तुरंत ही उन्हें तमोलिया स्थित ब्राह्मणनन्द अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के भाई चन्दन गांगुली ने कपाली ओपी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला अस्पताल भेजा।
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या
12 Jun 2025
Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर
27 May 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.