Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 09:30 AM (IST)
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम (तुलगां) जंगल में बैल व बछड़े का शिकार करने के बाद बाघ हाइवे पार कर चांडिल पहुंच गया है। चांडिल के पाटा में घूम रहे बाघ ने मंगलवार की रात 8.30 बजे सूमो वाहन पर हमला बोल दिया। हमले के बाद ओझल हो गया लेकिन इलाके में दहशत बरकरार है।
बताते हैं कि इस हमले में सूमो पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक रूदिया निवासी राजकुमार महतो सूमो पर सवार होकर चावलीबासा से चैनपुर लौट रहे थे। सूमो में 6 लोग सवार थे।
चांडिल गोलचक्कर के पास रांची -टाटा हाइवे से महज 500 मीटर दूर रूदिया -दड़दा मार्ग पर सूमो पर बाघ ने छलांग लगा दी। चालक के गाड़ी रोकते ही बाघ ओझल हो गया। राजकुमार ने इसकी सूचना चांडिल वनपाल राधारमण ठाकुर को दी। बुधवार को वन विभाग की टीम उस क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी है और नजर रख रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब 7 बजे चौका थाना के आसपास बाड़ेदा गांव में देखा गया था वही बाघ, जिससे लोगों में दहशत है और अपने घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।
JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....
20 Jan 2025
BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी
19 Jan 2025
महाकुंभ अमृत स्नान : स्नान पर्व पर 3.50 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में लगाई आस्था की डुबकी... 35 महामंडलेश्वरों... हजारों नागा सन्यासियों समेत अखाड़ों ने किया अमृत स्नान.... पढ़े पूरी खबर
15 Jan 2025
BREAKING : प्राचीन कालीन जोयदा शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर पांच दिवसीय मेला 14 जनवरी से.....
13 Jan 2025
IPL : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 : अब 14 मार्च से नहीं 23 मार्च से होगा आइपीएल का शुभारंभ... पढ़े ऐसा क्यों हुआ...
13 Jan 2025
रजरप्पा मंदिर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले-पार्टी जो जिम्मेवारी देगी... उसे बखूबी निभाऊंगा
12 Jan 2025
BIG-BREAKING-BIHAR : सुबह सुबह बिहार में डोली धरती... डरे सहमे लोग... जाने किन किन जिलों में दिखा भूकंप का असर....
07 Jan 2025
प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा किया गया फ्री फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन... शामिल हुए आम और खास
29 Dec 2024
Gold-Silver-Rate : सोना के भाव में उछाल... जानिए क्या है 22 से 24 कैरेट गोल्ड की कीमत....
18 Dec 2024
BREAKING : भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मधुमक्खियों का हमला.. जमीन पर लेट कर खुद को बचाया...
17 Dec 2024
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.