Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 08:29 AM (IST)
जमशेदपुर : चौका के तुलग्राम जंगल से निकल चांडिल में घूम रहा बाघ बुधवार रात भी बीच सड़क पर आ गया। रात करीब आठ बजे नारगाडीह (दुनदुड़ी) में बाघ को देख वहां से गुजर रहा वैन चालक अरुण कर्मकार सहम गया। वैन को पीछे कर भाग निकला।
रूदिया निवासी मैजिक वैन चालक अरुण कर्मकार नारगाडीह-चालकबेड़ा मार्ग से वैन लेकर अकेला घर लौट रहा था। रांची-टाटा हाइवे से करीब दो किमी दूर नारगाडीह (दुनदुड़ी) के पास रात्रि आठ बजे पहुंचा था कि सड़क पर सामने बाघ आ गया। यह देख वह वैन पीछे कर भाग निकला। गांव वालों को एकत्रित कर जानकारी दी। अरुण नेे बताया कि दो दिन पहले भी उसके घरवालों ने रात्रि में बाघ की आवाज सुनी थी। घटना के बाद अरुण डरा हुआ है।
उसने वन विभाग को जानकारी दे दी है। नारगाडीह के पास बाघ के आने की खबर मिलने के बाद गांव के लोग भी दहशत में हैं। गौरतलब हो कि चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार रात बाघ दिखने के दूसरे दिन बुधवार को वैन चालक अरुण कर्मकार को नारगाडीह में दिखा।
चौका के तुलग्राम जंगल से निकल चांडिल में घूम रहा बाघ लातेहार के बेतला अभ्यारण का है। वह भटक कर आ गया है। सूत्रों की मानें तो ओडिशा व प. बंगाल के सुंदरवन में मौजूद बाघ में चिप लगा होता है, जिससे उसकी संख्या एवं गतिविधि की जानकारी विभाग को मिलती रहती है। वहीं, चांडिल में भटक रहे बाघ में कोई चिप नहीं लगा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ बेतला अभ्यारण से ही भटक कर चांडिल आ गया है। ग्रामीणों का कहना है विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए।
बाघ द्वारा मंगलवार रात चांडिल गोलचक्कर के पास रूदिया-दौड़दा मार्ग पर सूमो सवार पर हमला किये जाने के दूसरे दिन बुधवार को वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने मामले की जानकारी ली। वहां के लोगों से भी पूछताछ की, पर खास कुछ पता नहीं चला। बाघ के हमले में सूमो सवार बाल-बाल बच गये थे। इधर, बाघ द्वारा हमला किये जाने से चैनपुर गांव के लोग पास के जंगल में नहीं गये। शाम ढलने के बाद अपने-अपने घरों में ही रहना मुनासिब समझा।
JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....
20 Jan 2025
BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी
19 Jan 2025
महाकुंभ अमृत स्नान : स्नान पर्व पर 3.50 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में लगाई आस्था की डुबकी... 35 महामंडलेश्वरों... हजारों नागा सन्यासियों समेत अखाड़ों ने किया अमृत स्नान.... पढ़े पूरी खबर
15 Jan 2025
BREAKING : प्राचीन कालीन जोयदा शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर पांच दिवसीय मेला 14 जनवरी से.....
13 Jan 2025
IPL : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 : अब 14 मार्च से नहीं 23 मार्च से होगा आइपीएल का शुभारंभ... पढ़े ऐसा क्यों हुआ...
13 Jan 2025
रजरप्पा मंदिर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले-पार्टी जो जिम्मेवारी देगी... उसे बखूबी निभाऊंगा
12 Jan 2025
BIG-BREAKING-BIHAR : सुबह सुबह बिहार में डोली धरती... डरे सहमे लोग... जाने किन किन जिलों में दिखा भूकंप का असर....
07 Jan 2025
प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा किया गया फ्री फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन... शामिल हुए आम और खास
29 Dec 2024
Gold-Silver-Rate : सोना के भाव में उछाल... जानिए क्या है 22 से 24 कैरेट गोल्ड की कीमत....
18 Dec 2024
BREAKING : भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मधुमक्खियों का हमला.. जमीन पर लेट कर खुद को बचाया...
17 Dec 2024
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.