Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 08:28 AM (IST)
आँध्रप्रदेश : तिरुपति मंदिर के वैकुंठ दर्शन के टोकन के लिए लगी लाइन में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. भगदड़ में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू खुद आज सुबह घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले हैं. भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, वे सभी वैकुंठ दर्शन के लिए टोकन लेने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, टोकन 9 जनवरी की सुबह से बंटने थे, लेकिन 8 जनवरी की रात से ही टोकन केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर करीब 4 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए थे और इस दौरान ही भगदड़ मच गई।
हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोगों में से एक महिला की पहचान हो गई है. महिला का नाम मल्लिका बताया जा रहा है. मल्लिका के पति ने हादसे के बाद न्यूज एजेंसी से बात कर अपनी आपबीती सुनाई है. मल्लिका के पति ने बताया,'मेरी पत्नी मल्लिका अन्य लोगों के साथ वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन लेने की कोशिश कर रही थी. इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में मल्लिका की मौत हो गई. मैंने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दे दी है, वे आ रहे हैं।
दरअसल, हर साल वैकुंठ एकादशी पर तिरुपति वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है. देश के देश के कोने-कोने से लोग इन विशेष दिनों में तिरुपति के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इस बार वैकुंठ द्वार दर्शन 10 जनवरी से 19 जनवरी तक होने हैं. इस विशेष दर्शन के लिए ही टोकन बांटे जाने की व्यवस्था की गई थी. टोकन 9 जनवरी की सुबह से बांटे जाने थे, लेकिन इसके लिए 8 जनवरी की रात से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई और भीड़ बढ़ने पर भगदड़ मच गई।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.